फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर आवास विकास में विवेकानंद स्कूल के पास से पदयात्रा निकाली और सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

विधानसभा समन्वयक मनोज सिंह पटेल के आह्वान और महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई विकराल रूप लेकर चुकी है, लेकिन सरकार सोई हुई है। जनता महंगाई से त्रस्त है। देश में महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है। सरकार किसी भी मोर्चे पर आम जनता को राहत देने में नाकाम रही है।
पदयात्रा में एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पार्षद दीपा बिष्ट, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, ललित जोशी, हुकम सिंह कुंवर, जगमोहन चिलवाल, हाजी सुहेल, नरेश अग्रवाल, गुरप्रीत प्रिंस, राजेंद्र बिष्ट, मयंक भट्ट, सौरभ भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता जो चुनाव से पहले जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोगों को मालिकाना हक दिलाने की बात कर रहे थे, वे अब कहां हैं? कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वर्ष-2016 में संबंधित क्षेत्र के सर्वेक्षण आदि के लिए अधिसूचना जारी की थी, उस पर भाजपा सरकार ने 13 मई, 2020 को रोक लगाने की अधिसूचना जारी कर लोगों के मालिकाना हक के सपने को चकनाचूर कर दिया। बल्यूटिया ने कहा कि जवाहर ज्योति की जनता को मालिकाना हक दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे, अंत में जीत जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोगों की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें