फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पदमपुरी-बबियाड मार्ग नौ दिन बाद खुला, पांच सड़कें अभी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पदमपुरी-बबियाड़ सड़क नौ दिन बाद खुल पाई है। जिले में पांच सड़कें अब भी बंद हैं। बारिश से अधिक नुकसान होने के कारण अभी छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है।
विज्ञापन

हल्द्वानी से बबियाड़ मार्ग पर रोडवेज की नियमित बस सेवा लंबे समय से ठप है। आठ अगस्त को मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद हल्द्वानी डिपो की बस अभी तक वहीं फंसी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस मार्ग पर कालागढ़ी तक अतिरिक्त बस चलाई जा रही है। जिले में रविवार को भौर्सा-पिनरो मोटर मार्ग, बीचखाली-पाथरी, अमजड़-मिडार, पदमपुरी-सुवाकोट और हरीश ताल मोटर मार्ग बंद रहे। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से जेसीबी से बंद पड़े मार्गाें को खोलने का काम जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें