फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर जनहित याचिका दायर 

Thu, 23 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
महाधिवक्ता पद पर नियुक्ति के संबंध में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस प्रकरण पर सुनवाई शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष होगी।
विज्ञापन


मामले के अनुसार बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एमसी पंत ने हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें कहा गया है कि महाधिवक्ता का पद संवैधानिक है। साथ ही महाधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का चेयरमैन भी होता है। लेकिन महाधिवक्ता का पद तीन माह से रिक्त होने से राज्य के सैकड़ों अधिवक्ताओं के हितों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


याचिका में कहा कि कोर्ट की अवमानना के आपराधिक मामलों में महाधिवक्ता की संस्तुति आवश्यक होती है, जो महाधिवक्ता का पद रिक्त होने से संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार को कई कानूनी पहलुओं पर महाधिवक्ता से राय लेनी होती है। इसलिए महाधिवक्ता की तुरंत नियुक्ति जरूरी है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें