फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदुखत्ता में एक बार फिर हुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे पर हमला

Thu, 23 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बिंदुखत्ता(नैनीताल)।
विज्ञापन
कोतवाली में भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शांतिपुरी से कार द्वारा घर लौट रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र पर दो हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर, बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने से पूर्व इन हमलावरों ने स्टेशन चौराहे पर नवीन के दोस्त सोनू सुयाल के साथ मारपीट कर उसे गाड़ी के आगे धकेलने का प्रयास किया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

जानकारी के मुताबिक देर सायं भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला का पुत्र नवीन पपोला अपनी कार संख्या यूके 06टी- 8572 द्वारा शांतिपुरी के ढकानी से घर की ओर आ रहा था। बिंदुखत्ता के शांतिनगर इलाके में पहुंचते ही सामने से आ रहे कार सवारों ने उसकी गाड़ी पर फायर झोंक दिया। जिस पर उसने अपनी कार को सड़क किनारे कच्चे में उतार दिया। इस दौरान हमलावरों ने एक और फायर झोंक दिया। नवीन ने गाड़ी को वही छोड़ कर चिल्लाते हुए खेत को ओर दौड़ लगा दी। जिसके बाद हमलावर फरार हो गये। हमले में नवीन की कार का बोनट, सीट व शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे नवीन ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि हमला करने वाले पूर्व के आरोपी गोविंद रौतेला व मुक्कू टाकुली थे। जिसके बाद कोतवाल विपिन चंद्र पंत दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इधर, भाजपा नेता नवीन दुम्का के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि घटना से आधा घंटा पूर्व इन आरोपियों ने नवीन के बिंदुखत्ता निवासी दोस्त सोनू सुयाल के साथ स्टेशन चौराहे के पास मारपीट कर उसे गाड़ी के आगे धकेलने का प्रयास किया था। सोनू ने भाग कर अपनी जान बचाई। इधर देर सांय पुलिस क्षेत्राधिकारी महेशानंद गैरोला ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


बाक्स
लालकुआं । 20 मई को भी गौला के इमलीघाट उप खनिज निकासी गेट में खनन के वर्चस्व की जंग में शांतिपुरी निवासी मुक्कू टाकुली व गोविंद रौतेला ने नवीन पपोला पर फायर झोंका था। जिसमें नवीन जख्मी हो गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें