फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता से मांगी एक लाख की रंगदारी

Wed, 06 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बरेली रोड निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र रघुवीर लाल भारती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात हैं। आरोप लगाया कि बरेली रोड निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता अक्सर कार्यालय में आकर उसे परेशान करता है। अवैध रूप से धन भी मांगता है।

इनकार करने पर उससे अभद्रता कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। इसी के चलते उसने 27 फरवरी 2015 को उसकी झूठी शिकायत भी की, जिसकी जांच भी हुई। इसके बाद दोबारा आठ अप्रैल को उसने उसके खिलाफ एक बार फिर झूठी शिकायत की। आरोप है कि मंगलवार सुबह वह फिर उसके कार्यालय आया और एक लाख की मांग की।
विज्ञापन


रुपए न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित अवर अभियंता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें