फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमानतदार होमगार्ड व अन्य की खातों की जांच के आदेश

Thu, 20 Nov 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नैनीताल। नैनीताल जिले में हत्या के मामले में विचारण के दौरान आरोपी नीलम उर्फ निर्मला और मनीष मिश्रा फरार हो गए हैं। अदालत ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करने के आदेश दिए हैं। जमानतदार हल्द्वानी नारी निकेतन में तैनात होमगार्ड कमला जोशी निवासी गौलापार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
मामले में हत्या, षड्यंत्र और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं जिसका निर्णय वर्तमान में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, नैनीताल की अदालत में लंबित है। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बताया गया है कि अभियुक्त मनीष मिश्रा जमानत का दुरुपयोग कर कई महीनों से फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इसी मामले की सह-अभियुक्ता नीलम भी जमानत का लाभ लेकर फरार हो गई है।
न्यायालय ने मामले में दोनों जमानतदार कमला जोशी और भवान सिंह निवासी बिंदुखत्ता के खिलाफ नोटिस जारी कर पूछताछ की थी। दोनों ने अदालत में 50-50 हजार रुपये की जमानत राशि तो जमा कर दी लेकिन अभियुक्त को हाजिर नहीं कराया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर होमगार्ड कमला जोशी के खिलाफ एक माह के भीतर जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश विभाग को दिए हैं। पुलिस को आदेश दिए हैं कि दोनों जमानतदारों और उनके बैंक खातों की भी गहनता से जांच की जाए। अदालत ने माना है कि जमानतदारों ने अभियुक्ता की मदद कर उसे फरार होने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें