फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरानगर वार्ड 32 में 553 लोगों के बेदखली नोटिस का बोर्ड लगाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पूर्व पार्षद शकील सलमानी के नेतृत्व में लोगों की अधिकारियों से बहस भी हुई। भारी सुरक्षा बल के बीच टीम सार्वजनिक जगहों पर नोटिस बोर्ड लगाकर वापस चली गई।
विज्ञापन

रेलवे टीम के आरपीएफ, स्थानीय पुलिस के साथ बेदखली नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम की सूचना फैली तो काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध में नारेबाजी की। पूर्व पार्षद शकील सलमानी ने अधिकारियों से कहा कि पहले जिन लोगों को नोटिस भेजे थे, उनकी सुनवाई चल रही है। ऐसे में नोटिस लगाना गलत है। कहा कि रेलवे लोगों परेशान कर रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति ने एक नोटिस बोर्ड गिराने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
वहीं, टीम में सहायक मंडल इंजीनियर भूपेंद्र सिंह धर्मशक्तू, सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएन पांडे, आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार, थानाध्यक्ष बनभुलपूरा मो. युनुस खान के अलावा राजस्व, नगर निगम के कर्मी मौजूद रहे। वहीं, बनभूलपुरा संघर्ष समिति संयोजक उवैस राजा ने कहा कि रेलवे गलत कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें