फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाज्मा और प्लेटलेट्स की कीमत लेने का विरोध, कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क में शासनादेश की प्रतियां फूंकीं

विज्ञापन
प्लाजमा प्लेटस के लिए शासन द्वारा शुल्क निर्धारित किए जाने पर बुद्धपार्क में शासनादेश की प्रतिय - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्लाज्मा और प्लेटलेट्स की कीमत मरीज से लेने संबंधी शासनादेश का कांग्रेसियों ने पुरजोर विरोध किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में शासनादेश की प्रतियां फूंकीं।
विज्ञापन

बता दें कि प्लाज्मा और प्लेटलेट्स लेने वाले मरीजों को 09 हजार और 12 हजार रुपये देने होंगे। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बल्यूटिया ने कहा कि कोरोना होने के बाद गरीब और असहाय रोगी पहले ही जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।
प्लाज्मा की व्यवस्था के लिए मरीज के परिजनों को अब रुपये जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि सरकार का निर्णय शर्मनाक है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव गोविंद बिष्ट, हुकुम सिंह कुंवर, एनबी गुणवंत, लीला कांडपाल, मयंक भट्ट, मो. गुफरान, मोहन बिष्ट, हसनैन खतीबी, संदीप बिनवाल, मोहसिन मिकरानी, संजय बेलवाल, गोविंद बगड्वाल आदि थे।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस में 05 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 23 सचिव बने
हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गोनिया ने प्रदेश प्रभारी और कुमाऊं प्रभारी के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। गोनिया ने बताया कि 05 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 23 सचिव बनाए हैं। इनमें कुंवर मटियाली, हेमंत कुमार, मदन गोनिया, दिनेश बिष्ट और ज्योति ग्रेवाल को उपाध्यक्ष और प्रवीन भट्ट, अफसल अली, ललित जोशी, कमल बोरा, विशाल रावत, प्रदीप बिष्ट, परवेज आलम, राहुल आर्या, मुन्ना सिंह, प्रकाश सक्सेना, हितेश सुयाल और जीवन बिष्ट को जिला महासचिव बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें