26 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे का हल्द्वानी में भी गोपनीय विरोध शुरू हो गया है। नैनीताल रोड पर ओबामा के विरोध को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए गए हैं।
हैरानी की बात है कि कुछ पोस्टर नैनीताल रोड स्थित काबीना मंत्री इंदिरा हृदयेश के होटल की चहारदीवारी पर भी लगाए गए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां पोस्टर लगाने वालों को पता लगने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार ओबामा के विरोध का ये सिलसिला 26 जनवरी तक चलता रहेगा, जिसे लेकर प्रशासन और सभी एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।
बृहस्पतिवार सुबह नैनीताल रोड पर कई जगह पोस्टर चिपके दिखे, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियाें ने कई जगह से पोस्टर हटवाए।