फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लाइनमैन की मौत के मामले में ऑपरेटर और सुपरवाइजर बर्खास्त

Wed, 18 Jun 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर क्षेत्र में फाॅल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन शिव कुमार की मौत के बाद ऊर्जा निगम ने एक्शन लिया है। कुरैया सब स्टेशन पर तैनात ऑपरेटर व सुपरवाइजर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि सुरक्षा विभाग मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम शिमला पिस्तौर निवासी स्वयं सहायता समूह के जरिये लाइनमैन पद पर तैनात शिव कुमार की एक फैक्टरी में फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के बेटे का आरोप था कि बिजलीघर से शटडाउन लिया था, लेकिन उसके बाद भी लाइन में करंट आ गया। इस मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा था और कार्रवाई की मांग की थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना था कि फ्यूज जोड़ने के लिए लालपुर से शटडाउन लेना चाहिए था, लेकिन शिव कुमार ने कुरैया से शट डाउन लेकर फ्यूज जोड़ना शुरू कर दिया था।
मंगलवार को एसडीओ दिनेश चंद गुरुरानी ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि लाइनमैन ने डयूटी के दौरान सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे। प्रत्येक कार्यालय में फील्ड में ड्यूटी करने वालों के लिए उपकरण उपलब्ध हैं। बताया कि कुरैया स्थित कार्यालय में सब स्टेशन पर तैनात ऑपरेटर अरहान व सुपरवाइजर नसीम अहमद की विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

दोनों कर्मचारियों ने लाइनमैन की ओर से शटडाउन मांगने की सूचना जेई को नहीं दी थी। नियमानुसार अगर कहीं शटडाउन मांगा जाता है तो कर्मचारी को इसकी जानकारी जेई को देकर अनुमति लेनी चाहिए। बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दोनों नौकरी कर रहे थे। उन्होंने बताया हल्द्वानी से ऊर्जा निगम के सुरक्षा विभाग की टीम इस घटना की जांच करेगी और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। विभाग की ओर से मृतक के परिवार को 80,000 रुपये का चेक उनके आवास पर दे दिया गया है। 20,000 रुपये की सहायता राशि अंतिम संस्कार के लिए दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें