फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गर्मी के कारण मरीजों की ओपीडी 20 फीसदी बढ़ी

Fri, 24 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गर्मी के कारण रामनगर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या 20 फीसदी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इस कारण लोग डिहाइड्रेशन, लू, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में सामान्य तौर पर प्रतिदिन लगभग 500 मरीज आते थे। अब यह संख्या बढ़कर लगभग 600 हो गई है। सीएमएस डॉ. एसएस बिष्ट ने बताया कि मौसम में बदलाव से पीड़ित मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी। आहार में संतरा, तरबूज, खीरा, लौकी, धनिया और पुदीना शामिल करने के लिए भी कहा। डॉ. बिष्ट ने किसी भी परेशानी में चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा लेने की सलाह दी।

नैनीताल में गर्मी से बच्चों में उल्टी-दस्त के मामले बढ़े

नैनीताल। नैनीताल में बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों में उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ गई है। बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना करीब 35 से 40 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र मेर ने बताया कि दूषित पानी और खानपान में लापरवाही से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ रहा है जो छोटे बच्चों के लिए खतरनाक है। उन्होंने बच्चों को साफ, हल्का भोजन देने, बाहर के खाने से बचने और उबला पानी पिलाने की सलाह दी। डॉ. मेर ने कहा कि लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें