फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के मरीजों को आज नहीं मिलेंगी दवाएं

Tue, 28 Apr 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में आने वाले मरीजों को आज सरकारी अस्पतालों में दवाएं नहीं मिलेंगी। इमरजेंसी के मरीजों के लिए एक काउंटर खुला रहेगा।
विज्ञापन


डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने संवर्ग का पुनर्गठन, वाहन भत्ता और मरीज केयर भत्ता समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेश में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष आरएस ऐरी और जिले के प्रवक्ता विमल पांडे ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवाओं का वितरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सिर्फ इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए एक काउंटर खुला रहेगा। ऐरी ने कहा कि 10 मार्च से एसोसिएशन के बैनर तले फार्मेसिस्ट पदों के सृजन, स्पष्ट स्थानांतरण नीति, पेशेंट केयर भत्ता, पुलिस कर्मियों की तर्ज पर एक माह का अतिरिक्त वेतन देने समेत 18 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। मांगे मानने के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें