फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऊर्जा निगम के निजीकरण के विरोध में गरजे कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को अधिकारियों व कार्मिकों ने ऊर्जा निगम के मल्लीताल स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मोर्चा पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम के निजीकरण की कवायद की मुखालफत करते हुए कहा कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक कर्मचारी कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक ओर शासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से विद्युत सुधार अधिनियम को प्रभावी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। देश भर में ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी समेत संबंधित संगठन इससे आक्रोशित हैं। संयुक्त मोर्चा के खंड अध्यक्ष के जोशी, सहायक अभियंता आरएस बिष्ट, पर्यंक पांडे, विक्रम सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे। इस मौके पर हरीश चंद्र भट्ट, रुबीना खान, सुनीता रावत, आशा नेगी, विमला भट्ट, ईश्वर मेलकानी, रमेश बिष्ट, प्रशांत आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें