फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल बुकिंग वाले वाहनों को ही नैनीताल में प्रवेश

Sun, 03 May 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने शहर में सख्त यातायात प्रबंधन लागू किया है।
विज्ञापन

शनिवार को केवल उन्हीं पर्यटक वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया जिनके पास पार्किंग सुविधा वाले होटलों की बुकिंग थी। अन्य वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोककर शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात संचालन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजूनाथ टीसी और पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र के निर्देशन में विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य शहर में जाम की स्थिति को रोकना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी से बचाना है। पुलिस की ओर से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें