फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर महिला ही होगी काबिज, पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी

Thu, 19 Jun 2025 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के लिए फाइनल आरक्षण सूची डीएम की संस्तुति के बाद जारी कर दी गई। आरक्षण को लेकर पूर्व में जारी अनंतिम सूची में प्रशासन ने कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के संबंध में जानकारी देते एडीएम विवेक राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार की शाम नैनीताल जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के लिए फाइनल आरक्षण सूची डीएम की संस्तुति के बाद जारी कर दी गई। आरक्षण को लेकर पूर्व में जारी अनंतिम सूची में प्रशासन ने कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि 13 जून को अनंतिम सूची जारी करने के बाद आरक्षण को लेकर जिले में 430 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इसमें ग्राम प्रधान में 242, क्षेत्र पंचायत सदस्य में 136, जिला पंचायत सदस्य में 33, ब्लॉक प्रमुख में 18 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 01 आपत्ति थी। मंगलवार को सीडीओ अनामिका और एडीएम पीआर चौहान की ओर से आपत्तियों को सुना गया था। बुधवार को प्रशासन ने फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी। इसमें ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य की आरक्षण सूची पूर्व की भांति ही है। प्रशासन ने किसी भी सीट पर आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया है। जिले में 475 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। इसमें आठ ब्लॉक प्रमुख और 27 जिला पंचायत की सीटें शामिल हैं।

जिले में ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण सूची

धारी - अनुसूचित जाति महिला

रामगढ़ - अनुसूचित जाति

हल्द्वानी - अन्य महिला

कोटाबाग - अन्य महिला

रामनगर - अन्य महिला

ओखलकांडा - अनारक्षित

भीमताल - अनराक्षित

बेतालघाट - अनारक्षित

जिला पंचायत सदस्य के लिए जारी आरक्षण

अनुसूचित जाति महिला - गुलजारपुरबंकी, गहना, सरना, मालधनचौड़ (चंद्रनगर)

अनुसूचित जाति - सांवल्दे पश्चिम, भवाली गांव, मेहरागांव

पिछड़ी जाति महिला- चिल्किया

पिछड़ी जाति - गैबुआ (पतपानी)

अन्य महिला - जग्गीबंगर, चोरगलिया आमखेड़ा, देवलचौड़ बंदोबस्ती (हल्द्वानी तल्ली), रामड़ी आन सिंह (पनियाली), बड़ौन, अमृतपुर, सूपी, दाड़िमा, ज्योलीकोट

अनारक्षित - जंगलियागांव, तलिया, ककोड़, चापड़, ढोलीगांव, ओखलकांडा मल्ला, चौखुटा, सिमलखां, दीनी तल्ली

विज्ञापन


ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य के लिए बुधवार को फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी की गई आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। -पीआर चौहान, एडीएम नैनीताल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें