फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक की सतर्कता ने बचाई दूसरे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक युवक ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यही नहीं युवक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पोस्ट देखकर एक अन्य युवक ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने युवक को ढूंढा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक मुखानी का रहना वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान था। शुक्रवार की रात उसने नींद की गोलियां खा लीं और इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर युवक से जुड़े अभिनव वार्ष्णेय ने देखा और तुरंत पुलिस को बताया। सूचना पर कोतवाल संजय कुमार टीम के साथ युवक के घर पहुंचे और उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया और शनिवार को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने के लिए युवक का संबंधित धाराओं में चालान किया है।
इस संबंध में मनोविज्ञानी डॉ. नेहा शर्मा ने कहा कि युवक का आत्महत्या का प्रयास करना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना दोहरे व्यक्तित्व की परेशानी को दिखाता है। जिसमें एक तरफ वह मरने की सोच तो रहा है लेकिन दूसरी ओर यह भी चाहता है कि उसकी जान न जाए। वहीं मनोविज्ञानी डॉ युवराज पंत ने बताया कि कभी-कभी लोग समाज से आकर्षण पाने के लिए भी ऐसे कदम उठाते हैं। परिवार के लोगों को एक दूसरे का ध्यान रखना चाहिए और एक दूसरे से जुड़ा रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें