फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी मैया के गीतों से गूंजा छठ पूजा स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिन से चल रही छठ पूजा का शनिवार को समापन हो गया। रामपुर रोड पर छठ पूजा स्थल छठी मैया के गीतों से गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं छठ स्थल पहुंची। करीब तीन बजे से महिलाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। सूर्य उगने का समय हुआ तो धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी। सूर्योदय होते भीड़ और बढ़ गई। महिलाओं ने छठी माता की वेदी पर पूजा अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत का पारण भी किया। महिलाओं ने छठी मैया के गीत गाए और एक-दूसरे को बधाई भी दी।
सभी ने एक दूसरे को प्रसाद वितरण भी किया। छठ स्थल पर समिति अध्यक्ष कृष्णा साह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश भगत, वीरू पंडित, जय प्रकाश, ओम प्रकाश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। अमरावती कालोनी में परिवार जनों ने पूजा की। इसमें डॉ. एमपी सिंह, डॉ. अशोक कुमार, प्राचार्य डॉ. एपी सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

छठ स्थल पर बांटे मास्क, सैनिटाइज भी किया
हल्द्वानी। छठ पूजन के दौरान कोविड नियमों जा भी पालन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने स्थल पर पहुंचने वालों को सैनिटाइज किया। जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें