फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वन वाचर को खोजने के लिए फिर होगा आंदोलन

Mon, 30 Mar 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज से लापता हुए वाचर गणेश लाल के मामले में सीबीसीआईडी जांच शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने जल्द ही प्रकरण की जांच नहीं होने पर दो अप्रैल से सीटीआर निदेशक के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन की धमकी दी है।
विज्ञापन


रविवार को ढेला वन चौकी में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लापता वन वाचर गणेश लाल के मामले में पार्क निदेशक समीर सिन्हा, एसडीएम एसएस जंगपांगी, कोतवाल कैलाश पंवार ने उन्हें एक सप्ताह में भीतर सीबीसीआईडी जांच का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नही हुई है। ग्रामीणों ने 30 मार्च को एसडीएम, कोतवाल से मिलने का निर्णय लेते हुए दो अप्रैल से डायरेक्टर आफिस के बाहर प्रदर्शन का एलान किया।

संचालन ललित उप्रेती ने किया। बैठक में मनमोहन अग्रवाल, ललित कडाकोटी, मनमोहन सिंह बिष्ट, मुनीष कुमार, ललिता रावत, गोपाल असनोड़ा, तेजपाल राणा, विद्या देवी, तुलसी रावत, भागीरथी देवी, सुनीता देवी, गंगा देवी, जीत राम, आरती देवी, हंसा, वीरेंद्र सिंह, कुंदन बिष्ट, दलीप सिंह, सुरेश प्रसाद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें