फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Road Accident: पिकअप और कार की टक्कर...एक की मौत, चार घायल

Fri, 02 Jan 2026 12:47 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

 बरेली के बहेड़ी स्थित रिछा कस्बा से काठगोदाम नया वर्ष मनाने आए पांच युवकों से भरी कार को बृहस्पतिवार की रात 12:30 बजे पिकअप ने टक्कर मार दिया। काठगोदाम के खेड़ा गोलपार में यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
काठगोदाम के खेड़ा गोलपार में सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बरेली के बहेड़ी स्थित रिछा कस्बा से काठगोदाम नया वर्ष मनाने आए पांच युवकों से भरी कार को बृहस्पतिवार की रात 12:30 बजे पिकअप ने टक्कर मार दिया। काठगोदाम के खेड़ा गोलपार में यह हादसा हुआ। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायलों को एसटीएच ले जाया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार रिछा के रहने वाले मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान नया साल मनाने काठगोदाम क्षेत्र में आए थे। यहां से वह वापस लौट रहे थे। खेड़ा गोलापार के निकट सामने से आ रही पिकअप से उनके कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।रिजवान (28) की मौत हो गई। जबकि घायल मुजाहिद, इसरार सनावर और अफजाल का इलाज जारी है।
विज्ञापन


काठगोदाम एस ओ विमल मिश्रा ने बताया कि घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले रिजवान का शव मोर्चरी में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें