फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर एक-एक और सचिव पद पर हुए दो नामांकन

Fri, 07 Jun 2024 04:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग पदों पर कुल 16 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष, सचिव व उपसचिव पद पर दो-दो तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सात नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह व उप चुनाव अधिकारी दीपक रूवाली ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद पर ओंकार गोस्वामी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही उपाध्यक्ष पद पर अनिल हर्नवाल सचिव पद पर पंकज कुमार व संजय सुयाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रीति साह व महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर स्वाति परिहार ने नामांकन किया।
अध्यक्ष पद के लिए हरिशंकर कंसल एवं निवर्तमान अध्यक्ष मनीष जोशी ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार को नामांकन व नाम वापसी के बाद ही चुनावी स्थिति साफ होगी। चुनाव में कुल 275 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी साह, उप चुनाव अधिकारी रूवाली, राजेन्द्र सिंह बोरा, अनिल कुमार व गौरव भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें