फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक किलो पिरूल के मिलेंगे चार रुपये

विज्ञापन
ड्एफओ टीआर बीजूलाल। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में धधक रहे जंगलों को बचाने के लिए वन विभाग और सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं ने एक पहल शुरू की है। अब वन विभाग और सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं महिला समूहों और ग्रामीणों से एक किलो पिरूल (चीड़ के पत्ते) को चार रुपये में खरीदेगा।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में चीड़ के पेड़ों की संख्या अधिक होने के कारण पिरूल से आग लगने की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। इससे बहुमूल्य वन संपदा और वन्य प्राणियों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया है। इसी को देखते हुए 15 अप्रैल के बाद वन विभाग और सेंचुरी पेपर मिल पिरूल खरीदेगा। इससे महिला समूह के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही धधक रहे जंगलों की आग पर भी काबू पाने की कोशिश की जाएगी।
15 अप्रैल से वन विभाग और सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं महिला समूहों और ग्रामीणों से पिरूल खरीदेगा। प्रति किलोग्राम के लिए दो रुपये वन विभाग और दो रुपये सेंचुरी पेपर मिल देगा। इसके माध्यम से महिला समूहों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही जंगल से पिरूल कम होने से आग का खतरा भी कम होगा। - टीआर बीजूलाल, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें