फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में डंपर पलटने से एक की मौत, 17 घायल

विज्ञापन
रामनगर में कोसी नदी में पलटे डंपर को क्रेन से निकालते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में उपखनिज से भरा डंपर गड्ढे में पलट गया। घायलों को आनन-फानन में रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। घायलों का रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वाहन में करीब 28 मजदूर सवार थे। रामनगर के सीओ, कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

खनन गेट कठियापुल और खड़ंजा के बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे उपखनिज भरकर एक डंपर नदी से बाहर आ रहा था। नदी में हुए एक बड़े गड्ढे में डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और वाहन में सवार 28 मजदूर उपखनिज के नीचे दब गए। हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूरों को रेता-बजरी हटाकर बाहर निकाला। घायल मजदूरों को एक पिकअप में रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रमेश (50) पुत्र वीर सिंह निवासी छर्ररा दादौ अलीगढ़ की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि नदी में हुए गहरे गड्ढे में डंपर का पहिया चला गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में एक की मौत और 17 मजदूर घायल हो गए। हादसे में चार मजदूरों का पांव फ्रैक्चर हो गया है और छह से सात मजदूरों के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, सीओ पंकज गैरोला, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हादसे में ये मजदूर हुए घायल
चंद्रवती, धर्मपाल, हरि सिंह, सतीश, रूपश्री, इंदरपाल निवासीगण ग्राम छर्ररा दादो अलीगढ़, रामश्री, पुष्पा, शीशपाल, तेजपाल निवासीगण ग्राम नानो अलीगढ़, जितेंद्र निवासी हसनपुर बदायूं, कंचनपाल, चंद्रपाल निवासी रामस्नेही, मिथिलेश, रवि, सरनाम निवासीगण दादौ अलीगढ़, बॉबी निवासी सोरो जिला कासगंज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें