फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश कर गई तरबतर

Wed, 21 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
One hour rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक घंटे की झमाझम बारिश ने बुधवार अपराह्न लोगों को तरबतर कर दिया। चार बजे से मौसम ने करवट ली तो आसमान में बादल छाने लगे। देखते ही देखते हवा चली और साढ़े पांच बजे से बारिश होने लगी। हालांकि बारिश आधे शहर में ही हुई। सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड की ओर सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। झमाझम बारिश से उमस और गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन


 राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने और राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बुधवार सुबह से ही उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। शाम को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दूसरी ओर एसडीओ गौला बीडी सती ने बताया कि गौला का जलस्तर 84 क्यूसेक रहा। 
विज्ञापन


पहाड़ों में भी मूसलाधार बारिश

सरोवर नगरी व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और घंटों तक मूसलाधार बरसात हुई जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बरसात के चलते सैलानियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही आसमान में घने बादल छाये रहे और पहाड़ियां कोहरे के आगोश में समाई रही। दोपहर बाद गरज के साथ मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। अचानक हुई बरसात के चलते सैलानियों में भगदड़ मच गई। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक हुई बरसात के चलते स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सड़कों में जलभराव हो गया और नालियों की गंदगी और कूड़ा करकट झील में समा गया। शाम छह बजे के बाद मौसम फिर से सामान्य हो गया। भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद मूसलाधार बरसात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें