रामनगर में हरियाणा रोडवेज की एक बस से टकराने के बाद टेंपो पलटने से एक सवारी की मौत हो गई। साथ ही चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर के तेलीपुरा में मंगलवार शाम हरियाणा रोडवेज की एक बस से टकराने के बाद टेंपो पलटने से एक सवारी की मौत हो गई। साथ ही चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
टांडा निवासी वसीम शाम करीब छह बजे अपने टेंपो में पांच लोगों को बैठाकर रामनगर से टांडा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, टेंपो जब तेलीपुरा के पास पहुंचा तो उसकी गति काफी तेज थी। वह अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर चला गया और सामने से आ रही बस टकराकर पलट गया।
हादसे में टेंपो चालक वसीम, टांडा निवासी शफीक, आरती, खताड़ी निवासी तरन्नुम, लूटाबड़ निवासी सुहेल और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने शफीक (45) को मृत घोषित कर दिया। जबकि तरन्नुम की हालत गंभीर देखते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
रामनगर से राशन लेकर घर जा रहे थे शफीक
परिजनों ने बताया कि जान गंवाने वाले शफीक दिव्यांग थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह सिलाई का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह सरकारी राशन लेने के लिए रामनगर आए थे। शाम को टेंपो से घर लौटते समय हादसा हो गया।