फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग और वन्यजीव तस्करों की मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
वन विभाग की टीम द्वारा पकडा गया वन्य जीव तस्कर। - फोटो : CHORGALIA
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। हल्द्वानी वन प्रभाग के जौलासाल के जंगल में सोमवार को वन विभाग की टीम और वन्य जीव तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी फरार हो गए। नंदौर सेंचुरी के कंपाउंड नंबर 13 में वन क्षेत्राधिकारी पीसी जोशी के नेतृत्व में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को चुगाड़ वन क्षेत्र में छह संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन

जैसे ही टीम उनके पास पहुंची वे मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे। भगदड़ के दौरान ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता निवासी हरवंश उर्फ बंसू को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसके बाकी साथी हवाई फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए। वन क्षेत्राधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि आरोपियों के पास 12 बोर का देसी बंदूक, चार जिंदा कारतूस, छह खोखे, एक भाला, दो चाकू, मोबाइल और खाना बनाने के बर्तन आदि था जिसे बरामद किया गया है।
पकडे़ गए आरोपी ने अपने साथियों के नाम वन विभाग की टीम को बता दिए हैं। सभी आरोपी बग्गू, गुरमीत, गुरुचरण, स्वर्ण सिंह और एक अन्य ऊधमसिंह नगर के ही रहने वाले हैं। पकड़ा गया आरोपी पहले भी अवैध शिकार के आरोप में जेल जा चुका है। टीम ने उसके खिलाफ वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसके बाकी साथियों को भी पकड़ने के लिए टीम जुट गई है। टीम में गोपाल संभल, दलीप कार्की, धर्म सिंह मेहरा, दीपक परिहार, पीके पांडे, अजय कुमार, आनंद अधिकारी, नवीन चंद्र, प्रेम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें