फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चौराहे पर सब्जी के दाम अलग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवीन मंडी में दो दिन से सुबह सब्जी का कारोबार बंद होने से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फुटकर विक्रेता मनमाने दामों पर सब्जी बेच रहे हैं। नगर में हर चौराहों पर सब्जी के रेट अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश पर थोक मंडी में दोपहर तक कारोबार पूरी तरह बंद है। सोमवार को थोक मंडी में मटर 28 थी, मगर देवलचौड़ पर सब्जी विक्रेता 80 रुपये किलो बेच रहे थे। अन्य सब्जियों का भी ये ही हाल था। पहाड़ के लिए या फिर स्थानीय फुटकर विक्रेता भी दोपहर एक बजे बाद मंडी से सब्जियों खरीद कर ले जा रहे हैं।
मंगलपड़ाव इलाके से सब्जी एवं फलों के ठेले हटाने के कारण फुटकर विक्रेता इधर उधर बैठकर सब्जी बेच रहे हैं। वहीं, मुखानी, कुसुुमखेड़ा, काठगोदाम आदि क्षेत्रों में फुटकर में सब्जियों के दाम दोगुने से अधिक वसूले जा रहे हैं। चार दिन पहले प्रशासन ने फुटकर सब्जी के दाम तय किए जा चुके हैं, लेकिन उसका पालन कहीं नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के भाव थोक एवं फुटकर
थोक फुटकर भाव
आलू 15 से 17 30 से 35
प्याज 16 से 18 30 से 40
खीरा 05 से 06 30
लौकी 10 से 18 40
टमाटर 18 से 22 60 से 70
गोभी 06 से 08 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें