फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डेढ़ साल की मासूम पानी की बाल्टी में गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर के ग्राम पूछड़ी में डेढ़ साल की की बच्ची खेलते हुए पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने बच्ची को बाल्टी में गिरा देखा तो आननफानन रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


धरमपुर यूपी निवासी इंदर कुमार रामनगर के ग्राम पूछड़ी में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह रोज की तरह ही अपनी पत्नी के साथ काम पर गए थे। इस दौरान घर में उनकी दोनों बेटियां लक्ष्मी व डेढ़ वर्ष की रिचा घर में खेल रही थी। इस बीच छोटी बेटी रिचा पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बड़ी बेटी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने रिचा को बाल्टी से बाहर निकालकर परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उधर एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि मृतका का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। परिजन पोस्टमार्टम के बिना ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें