फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

Sun, 25 Jan 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल ब्लाक के अलचौना गांव में बार खोलने से गुस्साए ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतरकर बार के समक्ष नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा जब तक बार बंद नहीं होगा तब तक रोजाना बार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी होगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। बताते चलें कि तीन दिन पहले ही अलचौना में बार खोला गया है। बार खुलने से पहले ही क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे थे। शनिवार को भी लोकेश वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण अलचौना में बार के समक्ष पहुंचे और उसे बंद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

तय किया गया कि रविवार से रोजाना दोपहर दो बजे तक ग्रामीण तब तक धरने पर बैठेंगे जब तक बार का लाइसेंस रद्द नहीं होता। इधर, धरना स्थल पर पहुंचे विधायक दान सिंह भंडारी और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश जोशी ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में अलचौना की प्रधान भावना वर्मा, जंगलियागांव की प्रधान राधा कुल्याल, नितेश बिष्ट, चांफी की प्रधान पुष्पा देवी, बीडीसी सदस्य खीमराम आर्य, प्रेम कुल्याल, हेमा मेहरा, उमा बेलवाल, पुष्पा बेलवाल, दीपा देवी, मंजू मेर, जया नेगी, ममता जोशी, पुष्पा ढैला, पुष्पा मेहरा, अनीता आर्या, शांति गिरी, यशोदा देवी, शकुंतला देवी, तुलसी देवी, उमा त्रिपाठी, कमला भट्ट, विद्या देवी, करन दनाई, हिमांशु जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


फोटो 24 बीटीएल 1 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें