फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उद्घाटन के पहले दिन 125 पर्यटकों ने देखा सफारी जोन

Mon, 26 Oct 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत संचालित कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी में उद्घाटन के पहले दिन 25 जिप्सियों ने प्रवेश किया जिसमें लगभग 125 पर्यटकों ने सफारी जोन को देखा। सफारी जोन का उद्घाटन शनिवार को दायित्वधारी सुरेश भट्ट, पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा और वन विभाग की एसडीओ कामिनी आर्य ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


इस दौरान अतिथियों ने कहा कि कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सफारी को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए वन विभाग और संबंधित समिति को निरंतर प्रयास करने चाहिए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका भी मजबूत हो सके।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद उप्रेती, वार्ड सभासद रोहित बुढ़लाकोटी, कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे, सचिन मोहन पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट, नेचर गाइड कमला पांडे, मनोज बिष्ट, राम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें