नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ व जिमखाना क्लब के तत्वाधान में खेली जा रही लेंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को हुए मुकाबलों में ओल्ड किलर व किलर्स एफसी ने विजयश्री प्राप्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहला मुकाबला ओल्ड किलर एवं यूनिवर्सल एफसी के बीच हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। मध्यांतर के बाद किलर की ओर से शेर सिंह ने गोल कर टीम को विजयश्री दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। दूसरा मुकाबला किलर्स एफसी एवं अयारपाटा एफसी के बीच हुआ। मध्यांतर से पूर्व किलर्स ने तीन जबकि अयारपाटा ने एक गोल किया। मध्यांतर के बाद एक गोल और कर मुकाबला 4-1 से जीतकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। विजयी टीम की ओर से अनुराग ने दो, वीरेंद्र व नरेंद्र ने एक-एक जबकि अयारपाटा की ओर से सूरज ने एकमात्र गोल किया। रेफरी भगवत मेर, सौरभ रावत, ललित रावत, देवेंद्र बोरा, जबकि उद्घोषक मनोज चौहान रहे।