फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दंपती ने ली एक साथ किसान सम्मान निधि, अब एक से होगी वसूली

Sun, 27 Aug 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में चार दंपतियों (पति-पत्नियों) को गलत तरीके से एक साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेना भारी पड़ गया। कृषि विभाग की ओर से चारों को नोटिस भेज पति-पत्नियों में से एक सदस्य को अभी तक ली गई पूरी राशि वापस करने को कहा गया है। साथ ही राशि जमा नहीं करने पर विभाग की ओर वसूली करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन




विभाग की ओर से चारों दंपतियों (पति-पत्नियों) से 40 से 50 हजार रुपये तक की वसूली की जाएगी। साथ ही विभाग ने एक पत्र जारी कर सभी लाभार्थियों से आह्वान किया है अगर कोई पति-पत्नी एक साथ किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं तो दोनों में से एक को राशि वापस करने को कहा गया है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकास कुमार यादव ने बताया कि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पति-पत्नियों की ओर से एक साथ लिया जा रहा है। ऐसे चार मामले पकड़ में आए हैं। इसके लिए चारों को नोटिस भेज पति-पत्नी में से एक सदस्य को राशि पीएम किसान एडमिन देहरादून के नाम का बैंक ड्राफ्ट बनाकर कार्यालय में जमा कराना होगा।



उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार पति या पत्नी में से एक को ही किस्त का लाभ मिलता है और बेटे को बालिग होने और परिवार से अलग होने के साथ खुद के नाम की भूमि होने पर ही योजना का लाभ मिल सकता है। किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत साल भर में 6000 की राशि केंद्र सरकार की ओर से मिलती है। जिले में 50 हजार से अधिक योजना का लाभ ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें