फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में बेहोश होकर गिरी वृद्धा, मौत

Fri, 17 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कलावती कालोनी के पास गुरुवार सुबह एक वृद्धा रास्ते में गिरकर बेहोश हो गई। एंबुलेंस 108 का चालक उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि वृद्धा को हार्ट अटैक पड़ा था। कलावती कालोनी निवासी चंद्रा चौधरी (70) गुरुवार को एक अन्य कालोनी में झाड़ फूंक कराने के लिए गई थी।
विज्ञापन


रास्ते में अचानक गिरकर बेहोश हो गई। कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस से वृद्धा को बेस अस्पताल लाया गया। यहां समाजसेवी प्रेम बेलवाल ने डाक्टरों से वृद्धा का चेकअप कराया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वृद्धा के परिजन अस्पताल पहुंचे। वे वृद्धा के शव को लेकर घर चले गए। उन्होंने अस्पताल के लोगों से रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। अस्पताल की तरफ से अज्ञात महिला की मौत की प्रारंभिक सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस जांच के लिए अस्पताल नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें