फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिसिंग में सुधार कैसे हो, बताएंगे अधिकारी

Thu, 28 Aug 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
आईजी रिद्धिम अग्रवाल
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली और बेहतर तथा आधुनिक बनाने लिए मिशन नव शिखर अभियान शुरू किया है। इसके तहत एसएसपी, सीओ अलग-अलग विषयों पर अध्ययन, विश्लेषण व प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में आईजी ने बताया कि अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के काम की समीक्षा अगस्त महीने के अंत तक की जाएगी। अक्टूबर अंत तक विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण परिक्षेत्र के सभी अधिकारियों के समक्ष पेश किया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार कार्ययोजनाओं को एकीकृत प्रस्ताव के रूप में पुलिस महानिदेशक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन विषयों पर होगा अध्ययन व देने होंगे सुझाव
कैंची धाम में यातायात प्रबंधन को वैज्ञानिक और तकनीक आधारित कैसे बनाया जा सकता है।
सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
गंभीर अपराध के अनावरण में फॉरेंसिक की भूमिका बढ़ाने के लिए संसाधन और प्रशिक्षण पर जोर।
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध पर विशेष निगरानी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें