फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश में टूटा बांज का पेड़, दो वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के राजभवन वार्ड में शेरवुड स्कूल के समीप बारिश के चलते बांज का सूखा हुआ पेड़ आधे से टूट गया। पेड़ ने वहां पार्क वाहनों को चपेट में ले लिया जिसमें दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बृहस्पतिवार सुबह शेरवुड स्कूल के पास बांज का सूखा पेड़ आधे से टूट गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उस दौरान कोई राहगीर व स्थानीय व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से वहां पार्क वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दाेनों वाहन क्षेत्रीय निवासी प्रदीप कुमार व भुवन जोशी के थे। सभासद काजल आर्या ने आपदा विभाग को घटना की जानकारी दी है। संवाद

सड़क पर मलबा आने से यात्री परेशान

गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी से मलबा गिरने से वाहन चालक और यात्री परेशान हो रहे हैं। धंसाव से भी सड़क को खतरा बढ़ रहा है। इसके चलते हल्द्वानी और रानीखेत की ओर आवाजाही करने वाले लोग डरकर आवाजाही कर रहे हैं। वाहन चालक प्रमोद बिष्ट, रंजीत पांडे ने बताया कि बारिश होने के साथ पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण आवाजाही करते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क भी धंस रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बचाव संबंधी ठोस कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें