फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का विरोध करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
रामनगर लखनपुर चुंगी में विरोध करते एनएसयूआई कार्यकर्ता को गिरफ्तार करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध करने काले झंडे लेकर जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हेलीपेड पर जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि उत्तराखंड एवं रामनगर में बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, उत्तराखंड में गिरते शिक्षा के स्तर और देश में लड़कियों से हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में वह मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लखनपुर चुंगी पर ही गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री के रामनगर से वापसी के दौरान सभी छात्रों को पुलिस द्वारा निजी मुचलके पर रिहा किया गया। इस दौरान सूरज प्रसाद, अमितपाल सिंह रावत, अमित कुमार, विशाल रावत, सौमिक जैसवाल, सलमान सलमानी, विकास कुमार, गौरव चौधरी, प्रशांत पांडेय, हर्षित उप्रेती, रवि जोशी, अब्दुल रहमान, राहुल सनवाल, ललित ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें