फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष बेला, उपाध्यक्ष आनंद समेत सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
नैनीताल में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में बेला तोलिया को डीएम सविन बंसल जिला पंचायत अ? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। फ्लैट्स मैदान में रविवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान डीएम सविन बंसल ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल को शपथ दिलाई। बाद में अध्यक्ष बेला तोलिया ने जिला पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, सांसद अजय भट्ट समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर फ्लैट्स मैदान में बनाए गए मंच में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ थी। दोपहर करीब दो बजे मुख्यमंत्री रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, सांसद भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री, विधायक बंशीधर भगत, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा आदि भी मुख्य मंच पर पहुंचे। इसके बाद डीएम ने बारी-बारी से जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई, जबकि उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी 23 सदस्यों को एक साथ शपथ ग्रहण कराई।
इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना था, लिहाजा उन्होंने फ्लैट्स मैदान में लोगों को संबोधित नहीं किया और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए रामनगर रवाना हो गए। इससे पहले हल्द्वानी नगर निगम के पार्षद प्रमोद तोलिया आदि ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री का बड़ी माला के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, कुमंविनि उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बोला, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, भवाली के पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, कालाढूंगी के चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट, सुरेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रेम बल्लभ बृजवासी, निवेदिता जोशी, गीता बिष्ट, नेहा, भावना कपिल, मीरा आशा आर्या, आशा देवी, मंजू आर्या, ममता सागर, दीपक मेलकानी, ललित मोहन, पूजा अरोड़ा, विपिन चंद्रा, अनिल चनौतिया, किशोरी लाल, कमलेश बिष्ट, सागर पांडे, नरेश चौहान, मीना देवी, प्रेमा गोस्वामी, लेखा भट्ट तथा अंकित साह आदि थे। संचालन जिला महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट ने किया।
सीएम साहब हाथियों से जानमाल की सुरक्षा करा दें
नैनीताल। हल्दूचौड़ क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य डॉ.मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने और रायल्टी की दरों को कम कराने की मांग की। डॉ. बिष्ट ने बताया कि हल्दूचौड़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में हाथी फसलें चौपट करने के बाद लोगों के घरों में भी घुस रहे हैं। वहीं, अन्य गेटों पर दस से पंद्रह रुपये रायल्टी ली जा रही है, जबकि गौला में रायल्टी 32 रुपये है, जिसके चलते कारोबारी परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खाने के पैकेटों पर टूट पड़े लोग
नैनीताल। शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होने के तुरंत बाद मंच के पीछे की ओर लोग भोजन के पैकेटों पर टूट पड़े। आयोजकों की ओर से कार्यकर्ताओं के लिए भोजन के पैकेटों की व्यवस्था की गई थी। सुबह से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता तो भोजन के पैकेट लेने पहुंचे ही साथ ही आसपास के सैकड़ों फड़-खोखे वाले, राहगीर और यहां तक कि फ्लैट्स परिसर में मौजूद सैलानी भी भोजन के पैकेटों पर टूट पड़े। इससे मौके पर अव्यवस्था हुई। बाद में फ्लैट्स का एक हिस्सा खाने के खाली पैकेटों और पानी की बोतलों से पटा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें