फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 एनएसएस स्वयंसेवक प्री-पीआरडी कैंप को चयनित

Tue, 06 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं विवि नैनीताल से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना के कुमाऊं भर के 21 स्वयंसेवकों का चयन 29 अक्तूबर से रांची में लगने वाले प्री-पीआरडी शिविर के लिए किया गया। इस शिविर में ही स्वंयसेवकों का दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएसए मैदान में रविवार सुबह 10 बजे से एनएसएस के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के प्रतिनिधि अयोध्या सिंह, ललित जोशी, कुविवि नैनीताल के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ललित तिवारी, वरिष्ठ प्राध्याक प्रो. एचसीएस बिष्ट के नेतृत्व में चयन का कार्य शुरू हुआ।

इस दौरान स्वयंसेवकों की लंबाई, दौड़, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। चयनित स्वयंसेवकों में रानीखेत डिग्री कॉलेज से चित्रा असवाल, मनबहादुर, डीएसबी परिसर नैनीताल से दीक्षा बोरा, विकास काड़ाकोटी, काशीपुर से मयंक राठी, नेहा सागर, रुद्रपुर से किरन, मधु, मो. आलम, रोहित सिंह, नवनीत कौर बाजवा, हल्दूचौड़ के मनीषा जोशी, दीपक दुम्का, रामनगर के बाबू राम, खीमा नंद, मानिला के रोशन कुमार, वीरेंद्र, पिथौरागढ़ इंजीनियरिंग कालेज के आशीष नेगी, वामिक ओझा, बागेश्वर के बबीता खत्री, कौशल उपाध्याय को शामिल किया गया। इस मौके पर जगमोहन रौतेला, डा.मोहम्मद सुहेल जावेद, डा. मुकुल कुमार, कमला बोरा, दीपा पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें