फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमटी कर्मियों को मिलेगा 12 माह का वेतन

Tue, 06 Oct 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएमटी रानीबाग इकाई को बचाने, 18 माह का वेतन समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मियों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन


एचएमटी कर्मियों को अप्रैल 14 से मार्च 15 तक का वेतन मंगलवार को मिल जाएगा। 522 कर्मियों का वेतन लगभग 11 करोड़ रुपये रानीबाग इकाई के प्रबंधन के खाते में पहुंच गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 15 दिन पहले ही 522 कर्मियों को एक वर्ष का वेतन शीघ्र मिलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर 14 में ही वेतन देने का आदेश कैबिनेट में हो गया था मगर मामला वित्त विभाग में फंसा हुआ था।

कर्मियों के बैंक खाते में मंगलवार को वेतन भेजा जाएगा। हालांकि अभी अप्रैल 15 से लेकर सितंबर 15 तक (छह माह) का वेतन मिलना शेष है। एक वर्ष का वेतन आने से कर्मियों को त्योहार पर किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें