फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर शुरू

विज्ञापन
रामनगर एनएसएस शिविर में छात्रों को जानकारी देते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शिविर का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्वयंसेवक सौरभ बिष्ट, प्रेम सिंह बोरा ने अपने अनुभव साझा कर नए स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी जेएस नेगी ने शिविर में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और शिविर की रूपरेखा को सभी के साथ साझा किया। शिविर के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय और राइंका रामनगर के प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय से कुलानुशासक डॉ. जीसी पंत, एनसीसी प्रभारी डॉ. डीएन जोशी, डॉ. प्रदीप पांडेय, राइंका रामनगर के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आरडी देवरानी, ममता बलौदी, ललित मोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें