फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गणित की जय-जय

Tue, 30 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
एक जमाना था जब परीक्षाओं में अंकों का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कला वर्ग के विषय छात्रों की पहली पसंद माने जाते थे। छात्रों को गणित से डर लगता था। अब यह मिथक टूट रहा है। इस बार विज्ञान के छात्रों ने अपना झंडा बुलंद किया है। इनमें भी पीसीएम (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) ग्रुप वाले बच्चे हाई स्कोर करने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन


इंटर की टॉप 25 की सूची के 86 बच्चों में सिर्फ एक बच्चा कला वर्ग का है। इस सूची में बायो ग्रुप के नौ ही बच्चे हैं। हाइस्कूल में टॉप 25 की सूची के 94 बच्चों में सभी बच्चे साइंस के हैं। प्रयोगात्मक विषय होने के कारण रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान को हाई स्कोरिंग के लिए जाना जाता है।

इस बार गणित वाले बच्चों ने ऊंची छलांग लगाई है। गणित में 96 से 100 अंक हासिल करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब भी इंटर के बाद छात्रों की पसंद इंजीनियरिंग ही है। इस बारे में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज जस्सागांजा में प्रवक्ता घनानंद जोशी कहते हैं कि छात्रों की सोच बदली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हाई स्कोरिंग विषयों का चुनाव कर रहे हैं। अभिभावक भी समय की मांग के अनुरूप उन्हें अमुक विषय लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें