फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैमरों से होगी लाइनों की निगहबानी 

Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अब तकनीकी फाल्ट को पकड़ने के लिए बिजली विभाग को बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। थर्मल इमेजिंग कैमरा से लाइनों और उपकरण की निगहबानी हो सकेेगी। मुख्यालय से मिले कैमरे से बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र में डेमो किया गया। 
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के ओर से भेजे गए कैमरे की खासियत ये है कि दस मीटर तक के तकनीकी फाल्ट का पता लग सकेगा। लाइन या ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट होने पर कैमरे में पीले रंग की लाइट जलेगी और कोई फाल्ट न होने पर नीले रंग की लाइट जलेगी।

मुख्य अभियंता कुमाऊं एचके गुरुरानी ने बताया कि कैमरा इंप्रारेड रेडिएशन तकनीक से सेंस करके देख लेगा और फिर पिक्चर में तब्दील कर देगा। विद्युत लाइन में प्रयोग होने वाले कैमरे की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये और उपसंस्थानों में प्रयोग होने वाले कैमरे की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन


गुरुरानी ने बताया कि दो कैमरे अल्मोड़ा सर्किल, दो हल्द्वानी सर्किल और एक काशीपुर सर्किल को दिया जाएगा। दूसरी ओर अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र पर कैमरे का डेमो किया गया। त्रिपाठी ने बताया कि कैमरे यूएसए टेक्नालॉजी के हैं। कैमरे से लाइन लास और फाल्ट आसानी से पता चल जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड संतोष पांडे, हरीश जोशी, राधेश्याम आदि थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें