फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब मिड डे मील में मशरूम का स्वाद ले सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब मिड डे मील में मशरूम का स्वाद चखने को मिल सकेगा। बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक में मशरूम की पहली फसल को खंड शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने काटा।
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि प्रथम चरण में 30 भोजनमाताओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया था। अब सभी विद्यालयों में मशरूम का उत्पादन किया जाएगा ताकि मिड डे मील में छात्राओं को पोषक तत्व बढ़ाने वाली सब्जी मिल सके। बीईओ ने कहा कि मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होता है। उन्होंने कहा कि मशरूम के सेवन से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव होता है। मशरूम में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होने से वजन घटाने में सहायक होता है। कहा कि स्कूली बच्चों को भी मध्याह्न भोजन में मशरूम देने से बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें