फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पंचायतीराज सचिव के सामने उठीं गांव की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सचिव पंचायतीराज, बाल विकास व नैनीताल जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने मंगलवार को ग्राम पंचायत गेठिया भीमताल ब्लॉक में रात्रि चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा, पेयजल की समुचित व्यवस्था, मार्गों का निर्माण, कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन उपलब्ध कराने, वन पंचायत की भूमि का सीमांकन कराने, स्ट्रीट लाइट लगाने, बलिया नाले से भू-कटाव रोकने, स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती करने की मांग उठाई। सचिव ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने ज्योलीकोट और आसपास निकलने वाले शहद का बेहतर समर्थन मूल्य देने की मांग की। सीडीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ज्योलीकोट में मौन पालन के लिए हनी बी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। भल्यूटी के ग्रामीणों ने नाले से सुरक्षा की मांग की। सचिव ने ग्रामीणों से होम स्टे योजना का लाभ लेने की बात कही। यहां ब्लाॅक प्रमुख हरीश बिष्ट, एडीएम विवेक राय, एपीडी चंद्रा फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें