फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेस अस्पताल में अब ऑनलाइन भी होगा भुगतान

Fri, 22 Dec 2023 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह बेस अस्पताल में पर्चा बनाने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल को कैशलेस करने की तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन

कई बार पर्चा शुल्क जमा करने के बाद शेष धनराशि के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी। इससे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पंजाब नेशनल बैंक की ओर से यूपीआई बार कोड स्कैनर लगाकर ऑनलाइन पेमेंट शुरू किया है।
पीएमएस डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि पर्चा काउंटर की विंडो नंबर तीन पर ऑनलाइन पेमेंट की सेवा सुचारू है जहां लोग अपनी सुविधा अनुसार बार कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेेंट कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नये साल की शुरुआत में पर्चा बनाने से लेकर जांच का भुगतान भी ऑनलाइन पेमेंट से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें