फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं स्टेशन पर अब क्यूआर कोड से भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे यात्री

Sat, 31 Aug 2024 06:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पीआरएस काउंटर पर टिकट का भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड डिवाइस लगा दी गई है जिसने शुक्रवार से विधिवत कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से टिकट का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

लालकुआं रेलवे स्टेशन के वाणिज्य प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए रेलवे आरक्षण केंद्र में क्यूआर कोड डिवाइस लगाई गई है। रेल यात्रियों को नकद एवं फुटकर पैसों के लिए परेशान नही होना पड़ेगा तथा टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी। इससे पहले यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब इस क्यूआर डिवाइस के लगने रेल यात्रियों को फायदा होगा। पहले दिन लालकुआं से दिल्ली के लिए 15036 एक्सप्रेस ट्रेन में छह सितंबर का पहला टिकट बुक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें