फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेना के ड्रोन की जगह मालवाहक जहाज उड़ेंगे

Tue, 04 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंत नगर में सेना के ड्रोन हवाई जहाज उड़ाने की जगह मालवाहक जहाज उड़ाने की योजना है। सेना के अफसरों ने वर्तमान हवाई अड्डे के बगल में जो भूमि देखी थी, उसे मालवाहक जहाजों को उड़ान के लिए देने की तैयारी है। मालवाहक जहाजों को उड़ाने और संसाधन जुटाने के लिए हवाई अड्डा, पत्थर चट्टा आदि जगहों पर वन भूमि लेने पर पहले चरण में विचार किया गया है।
विज्ञापन


पंत नगर हवाई अड्डे से बड़े सवारी जहाज उड़ सकें। इसलिए तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने करीब 16 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को सौंपी। करीब दो साल पहले सेना (साटा बैट्री) के अधिकारियों ने अपना एयर बेस बनाने के लिए पंत नगर हवाई अड्डे से सटी हुई भूमि देखी थी।

यहां से ड्रोन विमान उड़ाने की बात थी। शुरुआत में भूमि हस्तांतरण को लेकर सेना के अधिकारियों ने हल्द्वानी स्थित तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की थी। विभाग के अफसर भी मान रहे थे कि यह जमीन बाद में सेना को चली जाएगी।
विज्ञापन


इसी बीच ऊधम सिंह नगर प्रशासन ने पंत नगर हवाई अड्डे से समान ढुलाई की सुविधा भी विकसित करना चाहता है। बताया जाता है कि इसके लिए करीब 500 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। ऐसे में हवाई अड्डे के आसपास की सभी भूमि लेने की योजना पर पहले चरण में विचार किया गया।

सूत्रों के अनुसार इसमें जो आरक्षित वन भूमि सेना के लिए भी देखी गई है, उसको भी  एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को सौंपने पर सहमति बनी है। इसके अलावा पंत नगर के तराई स्टेट फार्म की भूमि, फिर पत्थर चट्टा के पास वन भूमि और दूसरी तरफ पंत नगर की आवासीय कालोनी की जमीन लेने की योजना है।

 बताया जाता है कि आवासीय कालोनी में रहने वाले लोगों को दूसरी जगह पुनर्वास किया जाएगा। डीएम ऊधमसिंह नगर पंकज पांडेय का कहना है कि माल वाहक जहाजों को उड़ाने की योजना है। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें