प्राइवेट कंपनियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड भी नई-नई योजनाएं लांच कर रहा है। बीएसएनएल ने वाईफाई की उपयोगिता और अधिक बढ़ाने के लिए मोडम के दामों में कमी कर दी है। 1800 रुपये में मिलने वाला मोडम अब 1500 रुपये में मिलेगा।
यह योजना तीन माह के लिए लांच की गई है। उपभोक्ताओं को एक मोडम अलग से दिया जाएगा जिसमें सिम कार्ड और डाटा कार्ड लगाकर वाईफाई चला सकते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कुल 34 हजार लैंडलाइन उपभोक्ता हैं।
जबकि 12 हजार 500 उपभोक्ता वाईफाई (ब्राडबैंड) सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। निगम के महाप्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ब्राडबैंड की उपयोगिता को और अधिक बढ़ाने के लिए कीमतों में कमी की गई है। योजना तीन माह के लिए है। अभी तक ब्राडबैंड के लिए 18 सौ रुपये और टैक्स देना पड़ता था।
अब ब्राडबैंड के लिए 15 सौ रुपये और टैक्स देना पड़ेगा। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकृत वेंडर मोडम की बिक्री करेंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि नेटवर्क गड़बड़ाने की स्थिति में नए मोडम में ये भी व्यवस्था की गई है कि डाटा कार्ड और सिम कार्ड लगाकर वाईफाई चलाया जा सकता है।