कृषक को सम्मानित करते भाजपा महामंत्री सुरेश भट
- फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। कोटाबाग के गांव बजूनियाहल्दू निवासी प्रगतिशील काश्तकार रमेश चंद्र जोशी के घर में बथुआ का पौधा इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। बता दें कि बथुआ का यह पौध बढ़ते बढ़ते 18 फीट लंबा हो गया था। काश्तकार जोशी की सूचना पर उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर इस पौधे की लंबाई मापी, जो 18 फीट 3 इंच थी।
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने के बाद जोशी को एक प्रमाण पत्र और एक मेडल भेजा गया। बुधवार को उनके घर पहुंचकर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री हरीश ढौडियाल, जिपं सदस्य आशा आर्या, ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल, ग्राम प्रधान सुमन आर्या, जीवन भट्ट, ललित जोशी, इंद्र दत्त ढौडियाल, कमल बोहरा, चंदू सनवाल, शुभम बधानी, संजय जोशी, नवीन पंत, रजत बधानी, गोपाल दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।