फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फायर एनओसी न होने पर 11 होटल और कोचिंग सेंटरों को नोटिस

Thu, 02 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। अग्नि सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन, अग्निशमन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों ने अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान 11 संस्थानों को अनियमितताओं के साथ ही फायर एनओसी नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए। सात होटल के 10-10 हजार रुपये के चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि लखनपुर चुंगी तृषा लाइब्रेरी, एस्पिरेंट लाइब्रेरी, प्रयास कोचिंग सेंटर और चतुर स्टडी कोचिंग सेंटर में फायर उपकरण, आपातकालीन निकासी के लिए कोई दिशा सूचक न होने के साथ ही फायर एनओसी भी नहीं पाई गई। लखनपुर स्थित गर्जिया होमस्टे, होटल वाइल्ड, होटल कृष्णा, शिवलालपुर स्थित रायल कॉर्बेट गेस्ट हाउस, होटल द कॉर्बेट वंश, हिलट्रान कॉर्बेट रिजॉर्ट एंड स्पा में फायर एनओसी नहीं मिली। इस पर अग्निशमन विभाग ने सभी को नोटिस भेजे हैं। सातों होटलों को नोटिस देने के साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से 10-10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई भी की गई। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि जन सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार मनीषा मारकाना, अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत, असलम खान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें