भीमताल/रामनगर। फीस वृद्धि, एनसीआरटी की पुस्तकें लागू न करने, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लेने का दबाव डालने और चयनित दुकानों से पुस्तकें लेने के मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने जिले के 45 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी विद्यालयों नोटिस का जवाब विभाग को देना होगा। विद्यालयों की ओर से उचित जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से बुक सेलर्स की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान मिली खामियों की रिपोर्ट भेजी थी। जांच रिपोर्ट में विद्यालयों की ओर से मनमाफिक फीस वृद्धि, एनसीआरटी की पुस्तकें लागू नहीं करने, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लेने और चयनित दुकानों से ही पुस्तकें खरीदने का दबाव डाला जा रहा था। विद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी अपडेट नहीं की गई थी। नियमों का पालन नहीं करने पर रामनगर के 21, हल्द्वानी के 11 और आसपास के 13 अन्य विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीईओ ने कहा कि जवाब सही नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
इन विद्यालयों को जारी हुए नोटिस
जय मोहन पब्लिक स्कूल रामनगर, गुड लक पब्लिक स्कूल रामनगर, मार्डन पब्लिक स्कूल रामनगर, डीएसबी पब्लिक स्कूल रामनगर, सेंट जोसेफ स्कूल रामनगर, ग्रीन फील्ड एकेडमी रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, ओक वर्ड पब्लिक स्कूल रामनगर, डीडीसीएम पब्लिक स्कूल रामनगर, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल रामनगर, शेमरोक प्री स्कूल रामनगर, अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, मेहरा पब्लिक स्कूल रामनगर, दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल रामनगर, यूएसआर इंदू इंटर कॉलेज बसई रामनगर, सेंक रुमी पब्लिक स्कूल रामनगर, लिटिल स्कालर्स एकेडमी रामनगर, सनराइज पब्लिक स्कूल रामनगर, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल रामनगर, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामनगर, एनएल साह प्रोपट्री लर्निंग स्कूल भवाली, डीविटो पब्लिक स्कूल भवाली, डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल श्यामखेत भवाली, महर्षि विद्या मंदिर परसौली, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, वुड व्रिज स्कूल डोब ल्वेशाल भीमताल, आयुष्मान कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल गरमपानी, स्काॅलर हेवन स्कूल बिंदुखत्ता, एफएस बिष्ट मेमोरियल स्कूल लालकुआं, बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल लालकुआं, ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं, एचसीएम जूनियर हाईस्कूल लालकुआं, होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं, मीना एकेडमी लालकुआं, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल रामनगर, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी, हाइलैंडर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, मॉर्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, विद्या पुष्प एकेडमी हल्द्वानी, क्वींस स्कूल हल्द्वानी, जेम्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, गुरु द्रोण पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम, बीएलएम एकेडमी हल्द्वानी और सृजन स्कूल गौलापार।